{"_id":"58b5b0824f1c1b687f830888","slug":"some-thing-wrong-in-pharama-company-exercise-department-given-3-75-lakhs-panality","type":"story","status":"publish","title_hn":" फार्मा कंपनी के स्टॉक में गड़बड़ी, अाबकारी विभाग ने किया चार लाख जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फार्मा कंपनी के स्टॉक में गड़बड़ी, अाबकारी विभाग ने किया चार लाख जुर्माना
अमर उजाला ब्यूराो नाहन,पांवटा
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कालाअंब की एक फार्मा कंपनी के फिनिशिंग स्टॉक (तैयार माल) में भारी अंतर पाया गया है। लगभग 36 लाख रुपये का अंतर पाए जाने पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने कंपनी पर 3,77, 580 रुपये जुर्माना ठोका है। विभाग ने यह जुर्माना मौके पर ही वसूल लिया। विभाग की टीम ने कंपनी के कार्यालय में दबिश देकर यह कार्रवाई की। विभाग की इस कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार विभाग के कालाअंब के ईटीओ प्रेम कायथ के नेतृत्व में एक निजी फार्मा उद्योग पर दबिश दी। टीम की ओर से दस्तावेजों की जांच पड़ताल करने पर इसके फिनिशिंग स्टॉक में करीब 36 लाख रुपये का अंतर पाया गया। इस पर विभाग की टीम ने 3 लाख 77 हजार 580 रुपये जुर्माना उद्योग को लगाया। ईटीओ प्रेम कायथ के साथ विभाग की इस टीम में एईटीओ प्रताप सिंह, एईटीओ संदीप अत्रि शामिल थे। उन्हें उद्योगों में इस तरह की धांधलियों की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग की कालाअंब टीम ने इस फार्मा उद्योग पर दबिश दी।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग सिरमौर जीडी ठाकुर ने बताया विभाग की टीम समय-समय पर उद्योगों, हाइवे व अवैध रास्तों पर नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग करती है। प्रदेश के कुछ उद्योगपति व व्यापारी ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में लेनदेन को सही प्रक्रिया के अनुरूप नहीं करते। इसी कड़ी में टीम ने कालाअंब स्थित एक फार्मा उद्योग पर दबिश दी जिसमें फिनिशिंग स्टॉक में गड़बड़ी के चलते उद्योग पर 3 लाख 77 हजार 580 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन