फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   six snature arrested in sirmaure

स्नेचर गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Mon, 26 Sep 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)। Updated Mon, 26 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
six snature arrested in sirmaure
मौके का निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : amarujala

कालाअंब (सिरमौर)। राहगीरों को हथियार की नोक पर लूटने वाले स्नेचर गिरोह का कालाअंब पुलिस ने भंडाफोड़ दिया है। यह गिरोह सुनसान जगह पर मौके का फायदा उठाकर लोगों से मोबाइल, पर्स और आभूषण छीनता था।

विज्ञापन

रविवार शाम मोगीनंद में दो व्यक्तियों के साथ ऐसी ही लूटपाट हुई। एक व्यक्ति के गर्दन पर गंडासा रखकर लूट को अंजाम दिया गया और पर्स तथा मोबाइल लेकर आरोपी फरार हो गए। रात को ही नाकाबंदी करते हुए पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को सभी अदालत में पेश किए गए जहां से उन्हें 29 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आरोपियों से पुलिस ने लूटने के लिए इस्तेमाल किए गए गंडासा, एक स्टिक, दो पर्स, तीन मोबाइल, एक कार, दो बाइक बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब सात बजे मोगीनंद में ब्लू स्टार फैक्ट्री के नजदीक कुछ लोग लाल चंद नामक व्यक्ति से पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। लाल चंद द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक स्नेचर एक कार में सवार होकर आए थे। सड़क के किनारे कार को रोककर तीन लड़के उतरे और सुनील कुमार व इसको घेर लिया। इनमें से एक के हाथ में गंडासा, दूसरे के हाथ में डंडा व तीसरा खाली था। तीनों ने इनको धमकी दी कि जो उसके पास है, वह निकाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंडासा वाले युवक ने गंडासा उसकी गर्दन पर रख दिया। यहां तक कि एक युवक ने डंडे से सुनील की टांग पर प्रहार भी कर दिया। तीसरे ने जेब से मोबाइल व पर्स निकाला और कार में बैठकर कालाअंब की ओर भाग गए। दोनों पीड़ितों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तमाम इलाकों में नाकाबंदी कर दी।
एसएचओ योगेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने कालाअंब के समीप चंडीगढ़ नंबर की कार को रोका जिसमें तीन संदिग्ध युवक सवार थे जिनसे पूछताछ के बाद तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस के अनुसार उक्त स्नेचर गैंग लोगों से लूटपाट करती थी। लोगों को डरा धमका कर पैसे और सामान लूटने में यह माहिर है।

 एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को 29 तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं।
----------
बॉक्स के लिए---
इनकी हुई गिरफ्तारी
कालाअंब पुलिस ने इस मामले में गगन सिंह निवासी मोगीनंद, समीर खान निवासी दुर्गा कालोनी कालाअंब (हरियाणा), राहुल तोमर और बलजीत सिंह निवासी शिव कालोनी कालाअंब (हरियाणा), सूरज कुमार निवासी रसूलपुर जिला शजानपुर उत्तर प्रदेश, नरेंद्र निवासी दुर्गा कालोनी कालाअंब (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed