{"_id":"57e525d14f1c1b8a56a821d3","slug":"shop-locked-and-illegale-construction-destryed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में जड़ा ताला, हटाए अवैध कब्जे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में जड़ा ताला, हटाए अवैध कब्जे
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। वन भूमि पर वर्षों से कब्जा कर मकान, दुकान व खेत तैयार करने वाले कब्जाधारियों के खिलाफ वन विभाग की मुहिम जारी है। वन विभाग के अधिकारी, राजस्व अधिकारियों एवं पुलिस की टीम के सहयोग से कब्जाधारियों को कब्जे वाली जमीन से बेदखल करने में जुटे हुए हैं। विभागों द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।
शिलाई वन परिक्षेत्र के तहत आने वाले रिजर्व फोरेस्ट मौजा बाली कोटी में वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को एक कब्जाधारी की दुकान में ताला जड़ दिया। उच्च न्यायालय के आदेश पर वन विभाग द्वारा जारी इस मुहिम से अवैध कब्जाधारियों के पसीने छूट गए हैं। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को बाली कोटी पंचायत के बाली निवासी हरि सिंह की दुकान को ताला लगा लिया। विभाग की टीम ने यह कार्रवाई पुलिस विभाग के सहयोग से अमल में लाई। वन परिक्षेत्र अधिकारी विद्यादत्त ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों बाद अवैध कब्जाधारकों पर लगातार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसी भी कब्जाधारक को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि हरि सिंह ने करीब एक दशक पूर्व वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर दुकान का अवैध निर्माण करवाया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व दो अन्य अन्य कब्जों को भी हटाया गया था जिन्होंने वन विभाग की जमीन पर मकान निर्माण के साथ-साथ खेत भी तैयार कर रखे थे।
विज्ञापन