{"_id":"588786e34f1c1ba333cf4e36","slug":"rape-case-file-in-hariyana-near-kalaambh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब से सटे हरियाणा में 10 साल की बच्ची से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाअंब से सटे हरियाणा में 10 साल की बच्ची से दुराचार
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
women constable police
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)।औद्योगिक नगरी कालाअंब में हिमाचल की सीमा से सटे हरियाणा क्षेत्र में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची का गंभीर अवस्था में चंडीगढ़ के एक मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। उधर, मामला संज्ञान में आने के बाद हरियाणा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले को महिला थाना अंबाला में दर्ज किया गया है। मामला रविवार देर शाम का है।
जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में यह वारदात हुई। महिला पुलिस थाना से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को वह पानी लेने के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान किसी अज्ञात युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब बच्ची घर पहुंची तो परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए नारायणगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। महिला थाना प्रभारी मेवा देवी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला पुलिस कर्मियों सहित पुलिस की अन्य टीमों का गठन कर दिया है। जल्द ही पुलिस आरोपी को हिरासत में लेगी।