{"_id":"587669964f1c1b1729baa663","slug":"police-found-wine-in-cheking-in-majra","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा पुलिस ने नाके में पकड़ी अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माजरा पुलिस ने नाके में पकड़ी अवैध शराब
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। माजरा में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से अवैध शराब बरामद की है। आरोपी पुलिस को आता देख अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लेकर शराब की 29 पेटियों को कब्जे में ले लिया है।
मंगलवार को माजरा पुलिस को इस मामले में गुप्त सूचना मिली थी। माजरा पुलिस चौकी के सबइंस्पेक्टर हरमेश चौधरी अपनी टीम सहित नाकाबंदी के लिए धौलाकुआं के करोंदवाली घाटी पहुंचे। नाकाबंदी के दौरान एक कार में सवार एक व्यक्ति पुलिस को देख भाग निकला। अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़ गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 23 पेटियां रोयल स्टैग, तीन पेटी बीयर व 6 पेटियां गोवा स्पेशल शराब की बरामद की।
विज्ञापन
उधर, माजरा पुलिस चौकी प्रभारी हरमेश कुमार ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नाके में एक वाहन से अवैध शराब की खेप को कब्जे में लिया गया है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
.....