{"_id":"57925a864f1c1ba07cc4b4b0","slug":"poison-eating-one-man-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ने खाया जहर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन ने खाया जहर, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़ और तहसील के अंतर्गत तीन अलग-अलग स्थान पर तीन लोगों ने जहर खा लिया। इनमें एक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य अस्पताल में उपचाराधीन हैं। तीनों ने यह कदम क्यों उठाया। इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस तीनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ तहसील के शिलाबाग निवासी बलदेव (62) ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन ले गए। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुजुर्ग के का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एक अन्य मामले में नौहराधार तहसील की कांडो निवासी एक महिला और जिले के एक अन्य युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
इनके परिजन इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लेकर गए, जहां से इनको जिला अस्पताल सोलन रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उप पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने मामले दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है। उन्होंने आत्महत्या करने करने का प्रयास किया या फिर गलती से जहर खाया। तमाम बिंदुओं को मद्देनजर रखते हुए पुलिस छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन