{"_id":"58581c374f1c1bea7fe39171","slug":"one-senior-woman-injured-in-truck-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, हालत गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
गई थी शादी में, वहां से हो गई गायब, अब परिजन कर रहे हंगामा
- फोटो : self
विज्ञापन
पांवटा/राजपुर(सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के आंजभोज में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक बुजुर्ग महिला ट्रक की चपेट में आ गई। महिला की टांगों पर टायर चड़ गया, जिससे एक टांग बुरी तरह व दूसरी भी काफी जख्मी हो गई है। गंभीर हालत में महिला को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
गिरिपार क्षेत्र के राजपुर में दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें स्थानीय निवासी रमा देवी(75) अचानक ट्रक की चपेट में आ गई। एक टिप्पर ट्रक का टायर टांगों पर चढ़ गया। महिला को परिवार व स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से पांवटा सिविल अस्पताल में पहुंचाया। महिला की एक टांग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जबकि दूसरी टांग में भी काफी चोटें हैं।
विज्ञापन
महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके चलते डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया है।
उधर, थाना प्रभारी अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
........