{"_id":"5879086f4f1c1b5724ba7d09","slug":"one-injured-by-bullet-of-gun-in-nariwala-jungal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारीवाला के जंगल में गोली के छर्रे लगने से एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नारीवाला के जंगल में गोली के छर्रे लगने से एक व्यक्ति घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Fri, 13 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
chikungunya test
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजबन पुलिस चौकी के तहत पड़ने वाले नारीवाला जंगल में गोली के छर्रे लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। ग्रामीण जंगल में सूखी लकड़ी लेने गया था। इस बीच, शिकारियों द्वारा चलाई गोली के छर्रे पांव में लग गए। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद से मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
स्थानीय पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज क जांच शुरू कर दी है।
अजौली पंचायत के ग्राम नारीवाला निवासी सोहन सिंह (35) पुत्र अमर सिंह ने कहा कि शुक्रवार को सूखी लकड़ी लेने जंगल की तरफ गया था। जंगल में लकड़ियां एकत्र करते वक्त अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली के छर्रे युवक की पेट के निचले हिस्से व टांगों के आसपास आकर लगे। इसके बाद युवक घायल होकर मौके पर ही गिर गया। कुछ हिम्मत करके, घायल युवक किसी तरह जंगल से कुछ दूरी पर पहुंचा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पांवटा सिविल अस्पताल तक पहुंचाया। डॉ. राजीव चौहान की टीम ने घायल का उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल सोहन सिंह को नाहन रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर एसचओ पांवटा अशोक चौहान टीम सहित पांवटा अस्पताल पहुंचे। पुलिस जांच टीम इस बात की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि नारीवाला जंगल में सोहन सिंह को गोलियों के छर्रे लगे हैं। अस्पताल में पहुंचने पर घायल के ब्यान दर्ज कर लिए गए हैं। घायल की हालत खतरे से बाहर है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।