फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one driver crused between two trucks, death on spot

दो ट्रकों के बीच फंस कर चालक की मौत

Mon, 21 Mar 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)। Updated Mon, 21 Mar 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
one driver crused between two trucks, death on spot
बरात पर चढ़ा ट्रक

 पुलिस चौकी नौहराधार के अंतर्गत नौहरा बाजार में ट्रक से सरकारी अनाज उतारने के दौरान एक ट्रक चालक की हादसे में मौत हो गई। ट्रक चालक दीपक कुमार 25 वर्ष निवासी कालका हरियाणा आपस में जुड़े दो ट्रकों के बीच से डिपो का राशन उतार रहा था। इस बीच वह ट्रकों के बीच में फंस गया। उसकी चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बाद में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे पर धारा 279, 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या एचआर68ए-2812 तथा एक अन्य ट्रक संख्या एचपी71-5005 नौहरा बाजार में रविवार शाम 7 बजे के करीब कालका हरियाणा से डिपो के लिए सरकारी राशन ले कर आए थे। इस बीच सामान उतारने के लिए ट्रकों को टोचन किया गया। तभी एक ट्रक का चालक दीपक कुमार दूसरे ट्रक के स्टार्ट नहीं होने पर उसे देखने नीचे उतरा कि अचानक ट्रक आगे की ओर खिसक गया। दीपक दोनों ट्रकों के बीच में फंस कर बुरी तरह पिस गया। बाद में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



नौहरा पुलिस चौकी के आईओ जय प्रकाश ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। जबकि हादसे पर मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed