फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one dien and three injured in road accident

कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

Sun, 30 Apr 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो राजगढ़
अमर उजाला ब्यूराो राजगढ़ Updated Sun, 30 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
one dien and three injured in road accident
accident

राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत रविवार दोपहर राजगढ़ के कोटला संपर्क सड़क मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सभी घायलों को सोलन अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन



सिरमौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक चार हादसों में कुल नौ लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। जबकि ताजा घटनाक्रम में राजगढ़ से कोटला के लिए जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। 
विज्ञापन



पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार (एचपी16-4310) कोटला की तरफ जा रही थी। कोटला नाला के समीप ही अचानक चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। हादसे के बाद वह बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सोलन अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक धर्म सिंह पुत्र ध्यान सिंह के रूप में हुई है जबकि 51 वर्षीय रमेश 49 वर्षीय सोहन सिंह पुत्र प्रताप सिंह व 48 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र तुलसी हादसे में घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके के लिए भेजी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
-------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed