{"_id":"5810bbe84f1c1bcf75bc3eaa","slug":"one-died-in-road-accident-in-ponta-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तारी वाहन ने कुचला राहगीर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तारी वाहन ने कुचला राहगीर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
shimla police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा-कालाअंब नेशनल हाईवे-7 पर हिट एंड रन मामले में एक व्यक्ति की मौत हुई। दर्दनाक सड़क हादसा बुधवार सुबह तड़के हुआ। हिट एंड रन मामले में गंभीर रूप से घायल मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे नाहन रेफर किया लेकिन घायल ने नाहन अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब 4 बजे एनएच की विश्वकर्मा चौक के पास व्यक्ति को कुछ लोगों ने बुरी तरह घायल अवस्था में देखा। लगभग 48 वर्ष का अज्ञात व्यक्ति खून से लथपथ हालत में था। इसकी सूचना 108 एंबुलेंस और पुलिस थाने में कर दी गई। ईएमटी नरेश चौधरी और पायलट सुरेश कुमार एंबुलेंस में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांवटा लेकर गए जहां पर डॉक्टर और स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किया। घायल अज्ञात व्यक्ति की दोनों बाजू बुरी तरह से कुचली हुई थी जिससे काफी मात्रा में खून बह गया था। हालात गंभीर होने पर घायल को नाहन अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन नाहन पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हिट एंड रन मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर कर लिया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। चौक के आसपास लोगों से पता चला है कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। काफी समय से वह सड़क पर घूमता था।
विज्ञापन