{"_id":"58d6b9d24f1c1b61371a361d","slug":"one-died-by-fansi-in-sisa-indusry-kalaambh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशा उद्योग में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीशा उद्योग में फंदा लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूराो कालाअंब
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक शीशा उद्योग में एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। मामला शनिवार सुबह का है। घटना की जानकारी मिलते ही उद्योग प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार शीशा बनाने वाली फैक्टरी गोल्ड प्लस प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां मौजूद कर्मियों ने एक सिक्योरिटी गार्ड के कमरे में एक व्यक्ति को फंदे पर झूलता पाया। कर्मियों ने इसकी जानकारी प्रबंधन को दी। इसके बाद प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एएसपी सिरमौर विनोद धीमान ने पुलिस दल के साथ वहां पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सहारनपुर निवासी 37 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार कालाअंब में एक सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करता है। रात को गार्ड की ड्यूटी करने के बाद शनिवार सुबह उसने फांसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर दी।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सिरमौर विनोद धीमान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है।
---