फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one arrested with 65 botal of wine

65 बोतलें अवैध शराब समेत 1 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Sep 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 04 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
one arrested with 65 botal of wine
आवेदक सभी औपचारिकताएं पूरी कर 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा टीम ने अवैध शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक पर ही एक थैले में अवैध शराब लेकर हिमाचल पहुंचा। हरियाणा सीमा से प्रवेश करते ही पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान दबोच लिया। आरोपी से हरियाणा ब्रांड की 65 बोतलें अवैध शराब बरामद कर ली हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


रविवार को एएसआई गुरमेल सिंह, मुख्य आरक्षी सेवा सिंह व नवराज ने बाता मंडी रोड पर नाका लगाया था। इस बीच हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग हो रही थी। बाइक हरियाणा की तरफ से पांवटा की तरफ आ रही थी। पुलिस जांच होती देख बाइक चालक कुछ सहम गया। पुलिस टीम ने तलाशी शुरू की। इस दौरान बाइक की तेल टंकी पर रखे एक थैले की तलाशी ली। तलाशी में हरियाणा ब्रांड की 65 बोतलें बरामद हुईं जिसके बाद पातलियों क्षेत्र निवासी दशरथ(45) को गिरफ्तार किया गया। आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed