{"_id":"56e96bb04f1c1bfb678b458e","slug":"one-arrest-with-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंजा मतरालियों में अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंजा मतरालियों में अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 16 Mar 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
पांवटा से रामपुरघाट मार्ग पर एएसआई नोख राम की टीम गश्त पर थी। एक व्यक्ति कुंडजा मतरालियों की तरफ से आता नजर आया जिसके बाएं कंधे पर एक नीला प्लास्टिक कैनी उठाए था।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान प्लास्टिक से 20 लीटर नाजायज शराब पाई गई। इसके बाद पांवटा के वार्ड-10 देवीनगर निवासी आरोपी मुंशी राम पुत्र दिगंबर को गिरफ्तार किया गया।
एएसआई रामपाल इस मामले की जांच कर रहे हैं। उधर, एसएचओ लायक राम सिसौदिया ने पुष्टि कर कहा कि आरोपी मुंशी राम के खिलाफ हिमाचल प्रदेश एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन