{"_id":"58305afe4f1c1bf23c8ffead","slug":"one-aara-machine-sealed-in-rajgargh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ के पाब में एक आरा मशीन जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजगढ़ के पाब में एक आरा मशीन जब्त
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। वन विभाग ने अवैध रूप से आरा मशीनें चलाकर हरे-भरे पेड़ों को धराशाही करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने दो आरा मशीनें जब्त की थीं। शनिवार को भी विभाग की यह कार्रवाई जारी रही। विभाग की टीम ने हाब्बन परिक्षेत्र के पाब बीट में दबिश देते हुए अवैध रूप से चल रही एक आरा मशीन को जब्त किया है।
जानकारी अनुसार शनिवार को वन परिक्षेत्राधिकारी हर्ष मोहन के नेतृत्व में वन विभाग के एक दल ने अवैध तौर पर चलाई जा रही छोटी आरा मशीनों को जब्त करने के लिए चलाई गई मुहिम में पाब बीट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पबेच निवासी रमेश कुमार के घर के साथ लगी एक छोटी आरा मशीन जब्त की।
विज्ञापन
वन परिक्षेत्राधिकारी हर्ष मोहन ने बताया कि मशीन के पास लकड़ी तो नहीं मिली लेकिन चिराई से निकलने वाला बुरादा मिला है जिससे लगता है कि मशीन से अवैध कार्य किए जा रहे थे। आरा मशीन मालिक के पास पंजीकरण के कोई कागज नहीं थे। इसलिए मशीन को जब्त किया गया। उन्होंने बताया की मशीन को हाब्बन कार्यालय लाया गया है। निरीक्षण दल में वन खंड अधिकारी जयसिंह तथा वन रक्षक सहित कई कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
-------------