फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   old woman and man injured in car-tractor accident

कार-ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग दंपति घायल

Sun, 11 Sep 2016 11:45 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 11 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
old woman and man injured in car-tractor accident
रक्कड़ कालोनी में पुल से नीचे गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)।
नाहन शहर के बाहर स्थित यशवंत बिहार कालोनी के समीप गहरे मोड़ पर ट्रैक्टर व कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि इस टक्कर से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे में कार में बैठे दो व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार नाहन-शिमला मार्ग पर स्थित यशवंत विहार कॉलोनी के समीप शिमला से आ रही हरियाणा नंबर की रिटेज कार व नाहन की ओर से शिमला रोड पर जा रहे एक ट्रैक्टर की आपसी भिड़ंत में कार में पिछली सीट पर सवार बुजुर्ग दंपति को मामूली चोटें आईं। जबकि अगली सीट पर बैठे दंपति के बेटे व बहू को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति को 108 एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज नाहन ले जाया गया जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिस मोड़ पर यह दुर्घटना घटी, यहां पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सुपर हाईवे होने के बावजूद इस ब्लैक स्पॉट को विभाग की ओर से दुरुस्त नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed