फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   notice issues for secretary and panchyat pradhans for not attend the bdc meeting

गैर हाजिर प्रतिनिधियों और सचिवों को नोटिस जारी

Tue, 06 Dec 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)। Updated Tue, 06 Dec 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
खंड विकास कार्यालय के सभागार में मंगलवार को खंड विकास समिति की समीक्षा बैठक बीडीसी अध्यक्षा सरोज बाला की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर आधा दर्जन के करीब पंचायत प्रतिनिधि व सचिव बैठक से अनुपस्थित पाए गए। कई बीडीसी सदस्यों ने इस पर रोष भी व्यक्त किया। बैठक के दौरान बीडीओ संगड़ाह ने अनुपस्थित पाए गए पंचायत प्रतिनिधियों व सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए।  

बैठक में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, सांसद निधि, विधायक निधि के अलावा डीआरडीए के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में 41 पंचायतों के बीडीसी सदस्यों, प्रधानों व पंचायत सचिवों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरोज बाला ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों को आपसी सामंजस्य बना कर अपने-अपने क्षेत्र में अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण कर विकास कार्यों को गति प्रदान करनी चाहिए। सरकार द्वारा विकास कार्यों पर करोड़ों की राशि खर्च की जा रही है। यदि कोई पंचायत इस राशि को खर्च करने में नाकाम रहती है तो इसके लिए उस पंचायत के प्रतिनिधियों पर सवालिया निशान लग जाता है।
विज्ञापन


 बैठक में 5 पंचायतों में भलोला, टिकरी डसाकना, भवाई, दाना घाटों के अलावा घंडूरी पंचायत के सचिव नदारद पाए गए। इनकी अनुपस्थिति को लेकर कई बीडीसी सदस्यों ने सवाल भी उठाए। खंड विकास अधिकारी रमेश शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए पंचायत प्रतिनिधि व सचिवों से  कहा कि 3-4 साल से अधूरे पड़े कार्यों को 15 दिनों के भीतर पूरा किया जाए। जिन कार्यों को अभी आरंभ ही नहीं किया गया है, उन्हें शीघ्र शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सचिवों को आदेश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक से नदारद रहे सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। आगामी समय में आयोजित होने वाली बैठकों में सभी पंचायत प्रतिनिधियों व सचिवों से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने की अपील की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed