{"_id":"581ccb0c4f1c1b5465436466","slug":"no-updating-fruits-and-vegetables-rate-sirmaure","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमाौर फल-सब्जियों के रेट, नहीं हो रहे अपडेट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरमाौर फल-सब्जियों के रेट, नहीं हो रहे अपडेट
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
फल
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।उपभोक्ताओं को सही दरों पर फल और सब्जियां उपलब्ध कराने के दावों की हवा निकल गई है। बाजार में बिक रही सब्जियों व फलों के सही दामों के बारे में उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं मिल रही है। प्रशासन की लापरवाही के कारण उपभोक्ता लुट रहे हैं। बाजार में बिकने वाली सब्जियों व फलों के दामों पर अंकुश लगाने के लिए जिला सिरमौर के शहरों व कस्बों में डिजिटल स्क्रीनें लगाई गई थीं। अब यह स्क्रीनें बंद पड़ी हैं। बाजार में बिक रही सब्जियों व फलों की रेट सूची गायब है। इस सिलसिले में प्रशासन को शिकायतें भी मिलती हैैं, मगर कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा।
जिला सिरमौर के नाहन, राजगढ़ व पांवटा साहिब के बाजारों में 5-5 डिजिटल स्क्रीनें लगाई गई थीं। वहीं, ददाहू में भी दो स्क्रीनों पर फल व सब्जियों के दाम प्रदर्शित किए जाते थे। सूत्रों के अनुसार कृषि मार्केटिंग बोर्ड की ओर से जिला प्रशासन को यह डिजिटल स्क्रीनें उपलब्ध करवाई गई थीं। इन स्क्रीनों को प्रतिदिन मंडी के रेट के अनुसार अपडेट किया जाता था। इसका नियंत्रण सिरमौर के विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम के पास था। अब यह स्क्रीनें बंद हैं।
विज्ञापन
-----------
बॉक्स के लिए---
तालमेल की भारी कमी
तालमेल की कमी भी दामों में बढ़ोतरी का कारण माना जा रहा है। प्रशासन का मार्केटिंग बोर्ड के साथ सही तालमेल न होने के कारण कई जगह मनमाने दामों पर सब्जियां व फल बिक रहे हैं। शुक्रवार को बड़ा चौक स्थित सब्जी मंडी में गोभी 30 रुपये, भिंडी 50 रुपये, शिमला मिर्च 60, बैंगन 40, अनार 180, सेब 80-100 रुपये प्रतिकिलो बिक रहे थे।
विज्ञापन
----
क्या कहते हैं मंडी समिति के चेयरमैन
उधर, कृषि मार्केटिंग बोर्ड जिला सिरमौर के चेयरमैन गीताराम तोमर ने बताया कि हर रोज फल व सब्जियों के रेट अपडेट किए जाते हैं। वेबसाइट पर भी इन्हें प्रदर्शित किया जाता है। कोई भी दुकानदार नियम के अनुसार 15 फीसदी तक मुनाफा कमा सकता है। उन्होंने माना कि जिला सिरमौर में लगी डिजिटल स्क्रीनें बंद पड़ी हैं। उधर, डीएफएससी प्रताप चौहान ने बताया कि एक उपभोक्ता की शिकायत मिली थी। सब्जी मार्केट में सभी दुकानदारों को दो दिन के भीतर मूल्य सूची लगाने के निर्देश जारी किए हैं।