फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   NIA raids on gangsters hideouts in Haryana due to Case related to terror funding

Haryana: NIA ने छह जिलों में 15 जगह मारे छापे, आपराधिक मामलों से जुड़े लोगों के ठिकाने खंगाले

Tue, 21 Feb 2023 09:29 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 21 Feb 2023 09:29 AM IST
सार

कुछ शराब और सीमेंट कारोबारी के घर पर भी जांच एजेंसी ने दस्तक दी। सिरसा के कालांवाली के कारोबारी विनोद को 24 फरवरी को दस्तावेजों के साथ दिल्ली बुलाया है।

विज्ञापन
NIA raids on gangsters hideouts in Haryana due to Case related to terror funding
मौके पर एनआईए टीम की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर टेरर फंडिंग के खिलाफ एनआईए ने हरियाणा के छह जिलों में 15 जगह छापामार कार्रवाई की। अलसुबह चार बजे शुरू हुई जांच दोपहर 12 बजे तक चलती रही। एनआईए की टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी कार्रवाई में शामिल रही। सिरसा में पांच, यमुनानगर में चार, नारनौल में दो, झज्जर में एक और रोहतक में दो जगह छापामारी की गई। इनमें कुछ शराब और सीमेंट कारोबारी भी शामिल हैं। एनआईए की टीम नारनौल से गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


सिरसा में एनआईए की पांच टीमें व स्थानीय पुलिस ने कालांवाली, डबवाली व मल्लेकां में छापेमारी की। टीम ने डबवाली में कुलदीप सिंह के घर से प्रॉपर्टी का रिकाॅर्ड जब्त किया। कुलदीप सिंह को एक माह पहले ही मोहाली पुलिस आर्म्स एक्ट के मामले पकड़कर अपने साथ ले गई थी।कालांवाली में बंबीहा ग्रुप से जुड़े जग्गा तख्तमल के साथी बलकार सिंह का घर खंगाला।
विज्ञापन


यहां टीम को कुछ हाथ नहीं लगा। टीम ने कालांवाली में ही सीमेंट व्यापारी विनोद उर्फ बिट्टू के घर पर भी तीन घंटे तक तलाशी ली। बिट्टू सिंह के घर से काफी मात्रा में सोना व चांदी मिला है। इसके बिट्टू सिंह के पास पूरे दस्तावेज थे। टीम ने विनोद को 24 फरवरी को दस्तावेजों के साथ दिल्ली बुलाया है। बिट्टू सिंह को करीब आठ माह पहले छोटू भाट ने धमकी देकर दो लाख की रंगदारी मांगी थी। बिट्टू ने इस मामले की कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए की दो टीमों ने मल्लेकां में जगमीत सिंह उर्फ जग्गा सिंह व रण सिंह के घर पर भी छापा मारा। जगमीत सिंह के घर से 12 बोर की बंदूक के 14 कारतूस और रण सिंह के घर से 12 बोर की बंदूक व 12 गोलियों के खोल मिले। इनके पास बंदूकों के लाइसेंस हैं। 

काला राणा के करीबी शराब कारोबारी भाइयों के घर ली तलाशी
एनआईए ने सुबह करीब चार बजे यमुनानगर की महावीर कॉलोनी में शराब कारोबारी तन्नू-मन्नू के घर पर छापा मारा। इस दौरान दोनों भाई घर पर नहीं मिले। इसके बाद टीम जगाधरी में अग्रसेन चौक, तेजली रोड और आजाद नगर में चल रहे उनके शराब ठेकों पर भी पहुंची। करीब नौ-दस घंटे तक जांच पड़ताल के बाद एनआईए की टीम नकदी, कई मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज साथ ले गई। सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर काला राणा से संबंधों के चलते एनआईए तन्नू-मन्नू के घर पर पहुंची।

NIA raids on gangsters hideouts in Haryana due to Case related to terror funding
छोछी गांव में दीपक के घर के समीप खड़ी एनआईए व पुलिस टीम गाडियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गैंगस्टर चीकू और उसके साले के घर छापेमारी
नारनौल में सुबह करीब पांच बजे एनआईए ने गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के गांव मोहनपुर व उसके साले के हुडा स्थित मकान पर दबिश दी। इसके बाद गैंगस्टर के घर गांव मोहनपुर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। टीम कुछ दस्तावेज के अलावा सुरेंद्र उर्फ चीकू को भी अपने ले गई।

नीरज बवाना के भाई के घर से डीवीआर जब्त
झज्जर के छोछी गांव में दीपक उर्फ निक्कू के घर पर एनआईए की टीम ने सुबह पांच बजे दस्तक दी। दीपक गैंगस्टर नीरज बवाना की मौसी का लड़का है। करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई के बाद टीम सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर व कुछ कागजात ले गई। दीपक मधुबन में रहता है और उसकी पत्नी हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है।

रोहतक में शराब कारोबारी सहित दो जगह छापेमारी
रोहतक के सेक्टर एक में सुबह आठ बजे शराब कारोबारी रवींद्र मलिक के घर पहुंची। टीम ने यहां करीब तीन घंटे छानबीन की। टीम यहां से कुछ दस्तावेज लेकर लौट गई। एनआईए की दूसरी टीम रिटौली स्थित हिमांशु उर्फ भाऊ के घर पहुंची। यहां टीम ने करीब डेढ़ घंटे से अधिक छानबीन की।

गैंगस्टर कौशल के गुर्गे संदीप के घर की ली तलाशी
गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी के ठिकाने और उसके गुर्गों के आवास पर छापेमारी की गई। सुबह छह बजे ही एनआईए की टीम कुख्यात संदीप उर्फ बंदर के घर पहुंची गई। एनआईए का यह अभियान पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में प्रयोग किए गए अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से भी जुड़ा था। करीब पांच घंटों तक जांच करने के बाद एनआईए टीम सुबह 11 बजे यहां से वापस चली गई। टीम यहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed