{"_id":"57cb0a434f1c1bd11f2cb598","slug":"jewllery-mobile-and-case-stolen-in-ponta-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा सहिब में दिनदिहाड़े नकदी, गहने चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा सहिब में दिनदिहाड़े नकदी, गहने चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand police
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के हाउसिंग बोर्ड के समीप दिनदिहाड़े चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोर घर से नकदी, ज्लेवरी, मोबाइल व खाद्य सामग्री उड़ा कर ले गए। दोपहर को व्यापारी के घर पहुंचने पर चोरी का पता चला जिसकी सूचना पांवटा पुलिस थाने में कर दी गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम तफ्तीश के लिए मौके पर पहुंच गई।
पांवटा निवासी व्यापारी कपिल गुप्ता ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड के समीप रिहायशी मकान है। व्यापारी ने कहा कि पत्नी स्कूल में शिक्षिका है। जबकि बच्चे दिन के समय निजी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। शनिवार को दोपहर बाद अपने आवास पर गए। मकान के गेट से भीतर प्रवेश किया तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। भीतर कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। कमरे में सामान तितर-बितर हुआ पड़ा था। अलमारी से करीब 60 हजार नकदी, सोने के टॉप्स, मोबाइल सेट, 2 सिम तथा जन्माष्टमी पर्व के दौरान घर में रखा देसी घी, चावल समेत खाद्य सामग्री चोर उड़ा ले गए। इसकी सूचना पांवटा पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि शिकायत मिली है जिसके बाद मौके पर तफ्तीश के लिए टीम भेज दी गई है।