फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jewllery, and case stolen in ponta sahib

पांवटा में दिन-दिहाड़े उड़ाई ज्वेलरी और मोबाइल

Sat, 19 Nov 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 19 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
jewllery, and case stolen in ponta sahib
यूपी पुलिस

विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा में देवीनगर के साथ लगती हाउसिंग बोर्ड कालोनी में दिन दहाड़े चोरी की वारदात हो गई। चोर ने घर का ताला उखाड़ कर भीतर प्रवेश किया और घर की अलमारी में रखी ज्वेलरी, एक मोबाइल व 500 नकदी पर हाथ साफ कर लिया। परिवार के सदस्य घर से बाहर गए थे। दोपहर बाद घर वापिस लौटने पर चोरी का पता चला। इसकी सूचना पुलिस थाने में कर दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा कन्या रावमापा के अधीक्षक कामराज चौहान का परिवार हाउसिंग बोर्ड देवीनगर हाउस नंबर 114 में रहता है। कामराज चौहान अपनी पत्नि के साथ विकासनगर किसी रिश्तेदार के घर गए थे। जबकि, बड़ी बेटी एक निजी इकाई में कार्यरत है। इकाई में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। इसलिए अपना मोबाइल कमरे में ही छोड़ कर गई थी। जबकि शनिवार को छोटी बेटी कनुप्रिया भी सुबह 9 बजे बीएड कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने निकली। करीब एक बजे वापिस घर पहुंचने पर कनु को घर के दरवाजे का ताला उखड़ा दिखा। ताला तोड़ा नहीं गया था। इसलिए चाबी लगाते ही ताला एकदम खुल गया। भीतर कमरों में जाकर देखा तो, दो कमरों में सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

 चोर फ्रंट के दरवाजे से प्रवेश कर पिछले दरवाजे से बाहर निकला हुआ था। बेटी ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस थाने में कर दी। परिजनों के वापिस लौटने पर पता चला कि ज्वेलरी पर चोर हाथ साफ कर चुके हैं। कामराज चौहान ने बताया कि अलमारी के लॉकर को तोड़ कर सोने की एक अंगूठी, चैन, झूमके चोर उड़ा ले गया। जबकि, बड़ी बेटी के कमरे से एक मोबाइल व करीब 500 राशि गायब मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ब्यान दर्ज कर लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है। हाउसिंह बोर्ड में हुई चोरी की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed