फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   investigation of kaur family death start in fast way

कौर परिवार की सामूहिक आत्महत्या मामले की जांच हुई तेज

Wed, 03 May 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Wed, 03 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
investigation of kaur family death start in fast way
Demo Pic - फोटो : google

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में संदिग्ध रुप से मृत मिले कौर परिवार मामले की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई है। पुलिस हर एंगल से गुत्थी सुलझने के प्रयास में लगी है। अभी तक इस मामले को पुलिस आत्महत्या से जोड़कर चल रही है। पुलिस के समक्ष अभी कई सवाल खड़े हैं जिनके जवाब के लिए पुलिस कड़ी मशक्कत कर रही है। 

विज्ञापन


देहरादून के बसंत विहार में किराए के मकान में रहने वाला कौर परिवार सोमवार को शाम 5 बजे पांवटा गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने को निकला था। एक घंटे का समय देहरादून से पांवटा पहुंचने में लगता है लेकिन यह परिवार सुबह चार बजे पांवटा पहुंचा। आखिर परिवार 11 घंटे तक कहां-कहां रहा? पूरे परिवार ने ही सामूहिक आत्महत्या की या किसी साजिश का शिकार हुआ? यदि सामूहिक आत्महत्या भी है, तो आखिर ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ा? मोबाइल से सिम तक क्यों हटा दी गई थी? आत्महत्या करने के लिए पांवटा में पुलिस थाना के सामने पार्किंग स्थल को ही क्यों चुना गया? कौर परिवार की कार से बरामद सिलेंडर में कौन सी गैस भरी थी? क्या पूरा परिवार किस-किस तरह की दिक्कतों से जूझ रहा था? हवा में तैरते ऐसे कई अनसुलझे व अनुतरित सवालों के जवाब तलाशने को पांवटा पुलिस जांच टीम जुटी है।
विज्ञापन



 बुधवार को सब इंस्पेक्टर सेवा सिंह के नेतृत्व में जांच टीम कौर परिवार के देहरादून के बसंत विहार फेज टू के मकान-316 में किराए के मकान पर पहुंची। पूरा मकान खंगाला गया लेकिन किसी तरह का सूसाइड नोट घर में बरामद नहीं हुआ। करीब तीन वर्षों से कौर परिवार की नौकरानी कमला थापा के बयान भी दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि घर से सोमवार शाम 5 बजे परिवार चाय पीकर पांवटा निकला था। घर से निकलते हुए परिवार ज्यादा किसी तरह की डिप्रेशन में नहीं लग रहा था। रवाना होने से पहले मालकिन रुमिंद्र कौर ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर वापिस लौटने की बात कही थी। परिवार अकसर पांवटा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने जाता था, लेकिन रात को वापिस घर लौट आते थे। सोमवार शाम को रवाना होने के बाद रात को भी देहरादून वापिस ही नहीं लौटे। 



उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच टीम ने देहरादून स्थित बसंत विहार कॉलोनी में कौर परिवार के किराए के मकान पर रेड की है। जांच टीम को अब तक इतना पता जरूर चला है कि कौर परिवार काफी धनाढ्य रहा है। परिवार कभी पेट्रोल पंप, होटल, ट्रांस्पोर्ट व काफी भूमि का मालिक था लेकिन पिछले कुछ अर्से से आर्थिक हालात बदल गए थे। शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन पुलिस जांच टीम अन्य पहलुओं पर गहनता से जांच में जुटी है। कौर परिवार के मोबाइल डिटेल्स निकलवाई जा रही है। फोरेंसिक लैब से रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed