फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   investigation begins in child missbehaving case in school

बच्चों से अभद्र व्यवहार करने पर कार्रवाई शुरू

Fri, 12 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Fri, 12 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
investigation begins in child missbehaving case in school
मौके पर पु‌‌ल‌िस। - फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब (सिरमौर)। निहालगढ़ स्कूल में बच्चों से अभद्र व्यवहार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इस मामले में शिक्षा उपनिदेशक ने जांच अधिकारी नियुक्त किया है। शुक्रवार को जांच अधिकारी टीम स्कूल पहुंची। स्कूल स्टाफ सदस्यों व बच्चों के बयान दर्ज किए। इसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा उप निदेशक नाहन को भेजी जाएगी। बता दें कि शुक्रवार को अभिभावकों ने स्कूल परिसर में हंगामा किया था। इस दौरान प्रधानाचार्य पर स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। प्रधानाचार्य सभी आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, दोनों पक्षों में वीरवार को समझौता हो गया था। इसमें अभिभावकों ने प्रधानाचार्य को दो माह के भीतर यहां से कहीं और स्थानांतरण करवाने की शर्त रखी। कहा जा रहा है कि बच्चों व अभिभावकों ने इसकी शिकायत चाइल्ड हेल्प लाइन व बाल कल्याण कमेटी को भी भेजी गई थी, जहां से एक टीम ने अपने स्तर पर जांच कर जिला शिक्षा उप निदेशक को रिपोर्ट दी।
विज्ञापन


 जिला शिक्षा उप निदेशक ने भंगानी स्कूल के प्रधानाचार्य गोरखनाथ चौधरी को जांच अधिकारी नियुक्त किया। शुक्रवार को जांच अधिकारी टीम स्कूल परिसर पहुंची। स्कूल के स्टाफ सदस्यों व कुछ बच्चों के बयान लिए गए। शिकायतकर्ता कुछ बच्चे शुक्रवार को स्कूल ही नहीं पहुंचे। जांच अधिकारी इसकी पूरी रिपोर्ट जिला शिक्षा उपनिदेशक नाहन कार्यालय भेजेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, जिला शिक्षा उप निदेशक रमेश चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत की सत्यता की जांच की जा रही है। इसके लिए जांच अधिकारी प्रधानाचार्य भंगानी पंचायत गोरखनाथ को नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी रिपोर्ट भेजेंगे। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई बारे कुछ कहा जा सकेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed