फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in car accident one died and two injured

कार खाई में गिरी; एक महिला की मौत, दो घायल

Sat, 30 Apr 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)। Updated Sat, 30 Apr 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
in car accident one died and two injured
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
 राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ के झिम्मीधार संपर्क मार्ग में आल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। कार में क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरेटी भगोट के प्रधान की पत्नी की मौत हो गई। जबकि प्रधान व उप प्रधान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। हादसे में गंभीर रुप से घायलों को सोलन अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार देर शाम को एक नई आल्टो कार झिम्मीधार संपर्क मार्ग पर जा रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में जा गिरी। आल्टो कार में नेरटी भगोट के प्रधान दंपति व उप प्रधान समेत 3 लोग सवार थे। हादसे में गंभीर रुप से घायल पंचायत प्रधान की पत्नी की मौत हो गई। सड़क हादसे में 2 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत नेरटी भगोट के प्रधान लेखराम(57) शुक्रवार सांय अपनी नई आल्टो कार से अपने घर झिम्मीधार जा रहे थे। कार में प्रधान की पत्नी निर्मला देवी तथा पूर्व उप प्रधान अमर सिंह(58) सवार थे। गांव के समीप ही वह कार से नियंत्रण खो बैठा जिससे कार करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी जिस कारण यह तीनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को खाई से बाहर निकाल कर, उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया लेकिन घायल निर्मला देवी (54) की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि, अमर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रधान लेखराम की हालत अब ठीक बताई जा रही है। इस दुघर्टना की सूचना मिलते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

उधर, डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने हादसे की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि हादसे में निर्मला देवी की मौत हो गई। मृतक महिला का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल सोलन में करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में शनिवार को किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed