{"_id":"5797a4254f1c1b327d21e96b","slug":"in-boleros-accident-one-died-and-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो खाई में गिरी; एक की मौत, तीन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो खाई में गिरी; एक की मौत, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिलाई / पांवटा (सिरमौर)। टिंबी से मिल्लाह संपर्क मार्ग पर दिगवा पंजाहल के समीप एक बोलेरों कैंपर करीब साढ़े 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया जहां से दो घायलों को पीजीआई व एक को नाहन रेफर कर दिया है।
उधर, शिलाई पुलिस सड़क हादसे की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को बोलेरो कैंपर एचपी-85-0125 टिंबी से मिल्लाह की तरफ जा रही थी। टिंबी से करीब 7 किलोमीटर दूर दिगवा के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में घायल मिल्लाह के ग्राम सोनल निवासी कपिल (28) पुत्र मोहन सिंह ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के अन्य घायलों में ग्राम सोनल के संतराम (36) पुत्र सीसराम, संदीप (22) पुत्र मोहीराम निवासी ग्राम शिल्ला व महेंद्र सिंह (52) पुत्र धकलू राम निवासी ग्राम सोनल को 108 एंबुलेंस सेवा से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को पीजीआई व एक को नाहन अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पांवटा सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. कमाल पाशा ने बताया कि हादसे में मृतक कपिल (28) का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि शिलाई पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
.....
बाक्स
पांवटा और शिलाई के विधायक पहुंचे अस्पताल
शिलाई विधानसभा क्षेत्र विधायक बलदेव तोमर व पांवटा के विधायक चौधरी किरनेश जंग, बद्रीपुर पंचायत प्रधान रामलाल शर्मा, कुलदीप राणा, निशिकांत मेहता व बलदेव राणा समेत गिरिपार के सैकड़ों ग्रामीण पांवटा अस्पताल पहुंचे। शिलाई व पांवटा दून विस क्षेत्र के विधायकों ने गंभीर रुप से घायलों का कुशलक्षेम पूछा। साथ ही उपचार में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायकों ने हादसे में मृतक युवक कपिल के परिजनों से सांत्वना प्रकट की।
--------
हादसे के पीड़ितों को दी फौरी सहायता
तहसीलदार पांवटा विमला वर्मा पोखरियाल ने बताया कि टिंबी सड़क हादसे के पीड़ितों को फौरी राहत दी गई है। उन्होंने बताया कि हादसे के मृतक युवक के परिजनों को10 हजार रुपये जबकि हादसे में 3 अन्य घायलों को 5-5 हजार राशि प्रदान की गई है।
----------------------------