फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in blind murder police pound no clue

ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस के हाथ खाली

Tue, 05 Jul 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)। Updated Tue, 05 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
in blind murder police pound no clue
इलाहाबाद पुल‌िस

विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब थाना के अंतर्गत बर्मा पापड़ी इलाके में हुए ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी अनसुलझी है। वारदात के दो दिन बाद भी पुलिस हथियारों तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने लगभग 15 लोगों से पूछताछ की है लेकिन कोई ऐसा ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगा, जिसके आधार पर किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
गौरतलब है कि सैनवाला-कोलावालाभूड सड़क पर वर्मा पापड़ी में रविवार रात सोहन लाल पुत्र अमर सिंह का बेरहमी से कत्ल किया गया था। युवक के सिर पर तेजधार वाले हथियार से हमला करने के बाद पुल से नीचे गिराने की आशंका है। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम भी आईजीएमसी में एक्सपर्ट से करवाया है ताकि हत्यारों को दबोचने से पहले वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए जा सकें। इस मामले में पुलिस ने लगभग 15 लोगों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन


पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए मृतक युवक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। मसलन वह कहां-कहां जाता था, किस-किस से उसका मिलना-जुलना था वारदात वाले दिन वह किस-किस के संपर्क में रहा। पुलिस इसके लिए बाकायदा युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूत्र बताते हैं कि पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है, जो वारदात वाली रात से पहले उसके संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार मृतक के शव का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में एक्सपर्ट से करवाया गया है। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही कुछ ठोस सबूत हाथ लग सकेंगे।

उधर, एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी हुई है, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की जांच सही दिशा में जा रही है। वारदात को अंजाम देने वाले जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed