फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   goods of lakhs stolen from medicine company

दवा निर्माता कंपनी में लाखों का कच्चा माल उड़ाया

Tue, 06 Sep 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)। Updated Tue, 06 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
goods of lakhs stolen from medicine company
uttarakhand police - फोटो : AmarUjala

विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक नगरी कालाअंब की एक दवा निर्माता कंपनी में दवाइयां बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले लाखों रुपये के कच्चे माल पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया है। रसायन युक्त कच्चा माल चोरी होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ चोरों तक नहीं पहुंच सके हैं।

जानकारी के अनुसार कालाअंब की एक फार्मास्युटिकल कंपनी सिंबोसिस में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर तकरीबन 36 लाख रुपये की लागत का साढ़े 16 किलोग्राम पाउडर उड़ा लिया। विभिन्न तरह की टेबलेट बनाने में इस्तेमाल होने वाला यह पाउडर काफी कीमती बताया जा रहा है। कंपनी संचालक को जब रा मैटेरियल के चोरी होने की सूचना मिली तो उन्होंने मंगलवार को पुलिस थाना कालाअंब में मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


 फार्मास्युटिकल कंपनी के संचालक जगबीर सिंह ने बताया कि बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि यह रा मैटेरियल काफी महंगा है। इसका प्रयोग टेबलेट बनाने में किया जाता है। उन्होंने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि इस रा मैटेरियल की कीमत 36.14 लाख रुपये है। उधर, एसएचओ कालाअंब योगिंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी संचालक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed