{"_id":"581ded584f1c1bc1324390b3","slug":"four-injured-in-car-tractor-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-ट्रेक्टर टक्कर में 4 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-ट्रेक्टर टक्कर में 4 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
हादसे की शिकार कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा कालाआंब एनएच-7 मार्ग पर मिश्रवाला पुल के पास सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। कार द्वारा पीछे से जोरदार टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर पुल से बाहर जा गिरा। तेज रफ्तार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
एनएच पर एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मारी। मिश्रवाला पुल के समीप सड़क हादसा हुआ। कार में हिमांशू पुत्र हितेंद्र सिंह, प्रशांत पुत्र सतवीर सिंह व पुष्कर सवार थे। प्रशांत व हिमांशू को गंभीर चोटें आईं। जबकि ट्रैक्टर सवार धौलाकुआं के गुज्जर कालोनी निवासी बीरा पुत्र फिरोज तथा भागो देवी पत्नी घुमन भी गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों का पांवटा अस्पताल में पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को नाहन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। माजरा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, माजरा पुलिस चौकी प्रभारी देवी सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। मिश्रवाला के समीप सड़क हादसे में तेज रफ्तार आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन