{"_id":"586fd2034f1c1b0a32158762","slug":"fire-in-house-burnt-lakhs-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
fire shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
नाहन शहर के अमरपुर मोहल्ला स्थित एक घर में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। जब तक आग पर काबू पाया जाता, घर में रखा कीमती सामान स्वाह हो गया।
बताया जा रहा है कि बहुमंजिला भवन का एक फ्लोर पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना के दौरान वीरेंद्र पासी ने सबसे पहले घर में रखे सिलेंडर को तुरंत बाहर निकाला। इससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर सबसे पहले घर की बिजली काटी। गनीमत यह रही कि इस घटना में जान का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों को आग लगने की सूचना मिलते ही अग्रिशमन विभाग को सूचित किया गया। इसके तुरंत बाद मौके पर पहुंचे दमकल दस्तों ने आग पेर काबू पाया। इस घटना में घर में रखा कीमती सामान कंप्यूटर, एलईडी टीवी व लैपटॉप आदि राख हो गया। इस रिहायशी क्षेत्र में आग की लपटें दूसरे घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थीं।
विज्ञापन
अग्रिशमन विभाग के फायरमैन रमेश चंद ने बताया कि वीरवार रात को उन्हें अमरपुर मोहल्ला में एक घर में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने से घर के मालिक प्रेमपाल का करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर यदि तुरंत काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।