{"_id":"581decb34f1c1bab31438fa4","slug":"fir-file-in-water-poisioning-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में जहर मिलाने पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी में जहर मिलाने पर केस दर्ज
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कुडियों पंचायत के टोका नगला गांव में पेयजल टंकी में जहरीला केमिकल मिलाने के मामले में पुलिस गहन छानबीन कर रही है। शुक्रवार रात को ही एसपी सौम्या साम्बशिवन ने स्वयं मौके का दौरा किया और पानी की जांच की। हालांकि, पानी में क्या मिलाया गया था। इसका पता पानी के सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। बहरहाल पीड़ित ने गांव के ही एक परिवार पर जहरीला केमिकल मिलाने का आरोप लगाया है जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है।
गौरतलब है कि नोका नगला गांव के शरीफ मोहम्मद के घर की टंकी में जहरीला केमिकल मिलाने का मामला सामने आया था। सुबह जब परिवार की छोटी लड़की नहाने गई तो पानी में दुर्गंध आई। इसकी जानकारी परिवार वालों के देने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने पानी के सैंपल लेकर जांच को भेजे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रात करीब दस बजे एसपी सौम्या साम्बशिवन भी स्वयं मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
उन्होंने पानी की टंकी को जांचा और पीड़ित परिवार के सदस्यों से बात की।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने गांव के ही एक परिवार पर यह हरकत करने का आरोप लगाया है। मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने गांव के ही कुछ लोगों पर शक जताया है। उनमें से दो यहां रह ही नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 328 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन