{"_id":"59231e614f1c1b2d2c5365b5","slug":"farmer-arrested-due-to-illigal-cultivation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम की खेती करते किसान गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफीम की खेती करते किसान गिरफ्तार
अमर उजाला शिलाई (सिरमौर)।
Updated Mon, 22 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई पुलिस ने इलाके में अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने किसान को अपनी मलकियत भूमि ने अफीम की खेती करने पर गिरफ्तार किया है। बहरहाल, पुलिस ने खेतों से अफीम को नष्ट कर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना पर हलांह गांव निवासी संतराम की मलकियत भूमि पर अफीम के 760 पौधे बरामद किए। पुलिस ने अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया और आरोपी को खेतों से ही गिरफ्तार कर लिया।
जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। गौर रहे कि पुलिस ने इससे पहले नाहन के समीप एक इलाके में अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया था। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धारटीधार के धगेड़ा इलाके के समीप भी अफीम की खेती को नष्ट किया था। शिलाई में यह तीसरा मामला है, जब पुलिस को यह कामयाबी हाथ लगी है। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, जिला पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट कर मौके से अफीम के 760 पौधों को कब्जे में ले लिया है।