फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   eating poisioning things girls dead

जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत

Wed, 13 Jul 2016 10:33 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Wed, 13 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
eating poisioning things girls dead
civil hospital - फोटो : Bureau

विज्ञापन


नाहन(सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन से महज 12 किलोमीटर दूर शंभुवाला नामक स्थान पर 20 वर्ष की एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है जिससे उसकी मौत हो गई। युवती ने आत्महत्या की या फिर गलती से जहर खा लिया। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शंभुवाला क्षेत्र के रकनी गांव की 20 साल की युवती नीलम ने बुधवार दोपहर दीमक मारने वाली दवाई खा ली। पुलिस के अनुसार दोपहर को घर पर युवती और उसकी मां थी। युवती की तबीयत बिगड़ी और वह उल्टी करने लगी तो उसकी मां ने उससे इस बारे में पूछा तो युवती ने बताया कि उसने घर में पड़ी दीमक मारने वाली दवाई खा ली है। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज नाहन लेकर आए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती की जहर निगलने से मौत हुई है। पुलिस ने आईओ को मौके पर भेज दिया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed