फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dont share your account nomber with unknown person

अकाउंट नंबर न करें शेयर : विनोद

Wed, 19 Oct 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)। Updated Wed, 19 Oct 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
dont share your account nomber with unknown person
रेलवे स्टेशन पर पुलिस तैनात - फोटो : amarujala

विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहड़ों गांव में रोड सेफ्टी क्लब व पुलिस विभाग के सौजन्य से ड्रग्स एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एएसपी सिरमौर विनोद धीमान ने की। इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 200 ग्रामीणों ने भाग लिया।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने कहा की युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंस रही है। इसे जागरूकता से ही रोका जा सकता है। अत: किस दिशा में जमीनी स्तर पर काफी कुछ करने की आवश्यकता है। नशा एक धीमा जहर है, जो धीरे-धीरे नशे के आदि व्यक्ति का जीवन खत्म कर देता है। इसलिए युवा वर्ग को नशे से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन


इसी प्रकार साइबर क्राइम को भी सतर्कता से रोका जा सकता है। इसके लिए हमें जागरूक और सतर्क होना होगा। उन्होंने बताया कि बताया की यदि कोई व्यक्ति फोन करके या सोशल मीडिया के द्वारा किसी भी प्रकार का प्रलोभन देकर आपके पेन कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर या आप से संबंधित कोई भी जानकारी मांगता है तो उसे अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें। सतर्कता बरतें किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रधान हंसराज, बरखा राम, नाथूराम, मुख्तार सिंह, करनैल सिंह, सुखबीर सिंह, रोड सेफ्टी क्लब के उपप्रधान सोमनाथ, कालाअंब पुलिस थाने के एसएचओ योगेंद्र सिंह, रंगलाल आदि लोग उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed