{"_id":"57bb44664f1c1bcc59d4ee09","slug":"dead-body-found-in-churuwadhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुरूवाधार में संदिग्ध हालत में शव बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुरूवाधार में संदिग्ध हालत में शव बरामद
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। ग्राम पंचायत भुईरा के चुरूवाधार के समीप एक युवक का शव संदिग्ध बरामद हुआ है। पुलिस को लोगों ने सोमवार को लावारिस शव मिलने की सूचना दी। इसके बाद डीएसपी योगेश रोल्टा, थाना प्रभारी मोहरसिंह के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया।
मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के पूनावा जिला के मोडवा गांव निवासी प्रदीप कुमार (27) के रूप में हुई। मृतक का परिवार राजगढ़ में रेहड़ी लगाने का कार्य करता है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि मृतक के भाई ने बताया कि रविवार को वह शाम को उससे मिला था जो कि थोड़ा शराब के नशे में भी था। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट का निशान नहीं है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ पाएगा।
विज्ञापन