फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime news in sirmour

उद्योगपति ने अपनी जान को बताया खतरा

Thu, 17 Mar 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)।
अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)। Updated Thu, 17 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
crime news in sirmour
क्राइम - फोटो : demo

 थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत एक उद्योगपति ने दूसरे उद्योगपति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कालाअंब थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि स्विस इंडस्ट्री के जीएम जीवनजीत सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया कि कुछ समय पहले दलजीत सिंह उसकी फैक्टरी में घुसा और उसके साथ हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि कंपनी के बंटवारे को लेकर दलजीत सिंह के साथ कोई विवाद चल रहा है। दलजीत सिंह, विश्वजीत सिंह और ऋषि पथरा उसे कंपनी छोड़ने के लिए विवश कर रहे हैं। ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को विश्वजीत व उसकी पत्नी ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उसने आरोप लगाया कि इशविंदर सिंह, दलजीत सिंह, ऋषि पथरा, विश्वजीत सिंह व उसकी पत्नी से उसे जान का खतरा है। थाना प्रभारी ने बताया कि उद्योगपति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed