फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   coping case in police exame, electronic baniyan and laptop found

इलेक्ट्रानिक बनियान, लैपटॉप बरामद

Tue, 05 Jul 2016 11:15 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Tue, 05 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
coping case in police exame, electronic baniyan and laptop found
अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि हिमाचल दिवस पर लैपटॉप आवंटन नहीं हो सकेगा। - फोटो : डेमो पिक

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में पुलिस अभी तक कोई और खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपियों ने पूछताछ में क्या खुलासा किया, इसको लेकर पुलिस पूरी तरह से गोपनीयता बरते हुए हैं।

 गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर मंगलवार को पुलिस ने दो लैपटॉप, नकल के लिए इस्तेमाल की गई एक इलेक्ट्रानिक बनियान, एक ब्लूटुथ, चार मोबाइल और करीब दस हजार रुपये की नकदी बरामद कर कब्जे में ले ली है। सभी उपकरण पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे हैं। एफएसएल में एक्सपर्ट की जांच के बाद निकलने वाले डाटा के आधार पर पुलिस अदालत में कानूनी तौर पर मजबूती से पक्ष रखेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कथित तौर पर हाईटेक तरीके से नकल का सिरमौर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नकल करने वाले दो अभ्यर्थी और चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी शिक्षा विभाग से संबंधित है। मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शिक्षा विभाग के असिस्टेंट रमन दीप की निशानदेही पर एक इलेक्ट्रानिक बनियान, एक ब्लू टुथ, दो मोबाइल और दस हजार रुपये बरामद किए। जबकि अभ्यर्थी गुरप्रीत की निशानदेही पर एक लैपटॉप, दो मोबाइल, बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल नकल के लिए किया गया था। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस इस मामले में हर पहलु को मद्देनजर रखते हुए छानबीन कर रही है। उनके अनुसार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किए गए सामान को कब्जे में लेकर एफएसएल भेजा गया है, वहां एक्सपर्ट इनकी जांच करेंगे। उससे आने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed