फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   churse tuskar on police remand

चरस तस्करी की आरोपी महिला रिमांड पर

Tue, 07 Jun 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 07 Jun 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
churse tuskar on police remand
तारुवाला में चरस समेत गिरफ्तार महिला को 8 जून तक का पुलिस रिमांड मिला है।

पांवटा साहिब(सिरमौर)। तारुवाला में चरस समेत गिरफ्तार महिला को 8 जून तक का पुलिस रिमांड मिला है। रविवार को पुलिस टीम ने चरस समेत गिरफ्तार किया था। महिला से 535 ग्राम चरस भी बरामद की गई थी। सोमवार को आरोपी महिला को अदालत के समक्ष पेश किया गया। बता दें कि आरोपी महिला गुलाबी देवी(37) पत्नी बिशन सिंह तारुवाला पांवटा के समीप रेहड़ी चलाती है।

विज्ञापन


महिला अवैध रुप से नशीले पदार्थ की बिक्री करती थी। रविवार को पुख्ता सूचना मिलने पर मुख्य आरक्षी दयाल सिंह, मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, नवराज शर्मा व महिला आरक्षी किरन की टीम ने तलाशी ली। रेहड़ी की तलाशी के दौरान झोले में छिपाई गई 535 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद एनडीपीएस-एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। कहा कि आरोपी महिला गुलाबी देवी पत्नी बिशन सिंह को अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी महिला को 8 जून तक का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed