{"_id":"5898c0e24f1c1b9052378b30","slug":"car-and-two-bike-burnt-in-saranha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहां देखते ही देखते दो बाइक और कार आग से हुए राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराहां देखते ही देखते दो बाइक और कार आग से हुए राख
अमर उजाला ब्यूराो सराहां
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।नाहन थाना के अंतर्गत सराहां के समीपवर्ती मगनमान गांव में रविवार की रात दो बाइक देखते ही देखते राख के ढेर में तबदील हो गई। आग से कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि बाइक व कार में अचानक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज तक छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात एक कार समेत दो बाइकें देखते ही देखते राख हो गई।
स्थानीय गांव के 36 वर्षीय रानिक गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक शादी समारोह में अपनी कार (एचपी71-4975) को लेकर गया था। शाम 7 बजे कार को अन्य गाड़ियों के साथ शादी वाले घर से 100 मीटर पीछे पार्क कर दिया। देर शाम जब वह मकान की छत पर बैठा था तो देखा कि जहां उसने कार पार्क की थी, वहां आग की लपटें निकल रही हैं। इसके बाद वह लोगों को लेकर मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
मौके पर पाया कि दो बाइक व एक मारूति कार के बोनट में आग लगी हुई थी। लोगों ने पहले कार को पीछे हटाया। इसके बाद बाइक की आग को मिट्टी व पानी डाल कर बुझाया गया। घटना में बाइक एचपी 71-2245 व एचपी 71बी-3647 व कार एचपी 62-0776 बुरी तरह जल गई।
विज्ञापन
उधर, एसएचओ नाहन तिलक राज शांडिल ने बताया कि आग से बाइकें व कार को तकरीबन डेढ़ लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद सोमवार सुबह मामला दर्ज कर लिया गया है।
-----------------