{"_id":"58de9b834f1c1bc20463efbc","slug":"bsnl-tower-36-battery-thieft","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल टावर में लगी 36 बैटरी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएनएल टावर में लगी 36 बैटरी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद सिरमौर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। कुछ दिन पहले सराहां क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ किया था। हालांकि पुलिस ने चोर को भी गिरफ्तार कर लिया। ताजा घटनाक्रम में अब सराहां इलाके में ही चोरी की एक और वारदात हुई है। यहां टीपरा नारग में चोरों ने बीएसएनएल के टावर में लगी 36 बैटरियों को चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नंद राम पुत्र पूर्ण चंद निवासी टीपरा नारग तहसील ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि टीपरा नारग में उसकी जमीन पर बीएसएनएल का टावर लगा हुआ है। निगम ने उसे ही निगरानी का भी जिम्मा सौंपा है लेकिन गत दिवस कुछ लोग टावर में लगी 36 बैटरियां को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने भादंसं की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, नाहन शहर में चोर मोटर साइकिल लेकर फरार हो गए। अंकित रावत पुत्र कृष्ण सिंह रावत ने पुलिस को में शिकायत करवाई है कि उसने अपना मोटर साइकिल आरडी गेट के पास पार्क किया था। गत रात्रि चोर उसका मोटर साइकिल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने भादंसं की धारा 379 के तहत चोरी का मामला दर्ज कर बाइक और चोर की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि चोरों की धरपकड़ को अभियान तेज कर दिया है।