{"_id":"5904d5944f1c1b4522c0d9c8","slug":"brother-sister-return-marrege-hited-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रहे भाई-बहन को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से लौट रहे भाई-बहन को ट्रक ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-नाहन नेशनल हाईवे पर मोगीनंद के समीप सैनवाला नामक स्थान पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने राह चल रहे भाई-बहन को कुचल दिया। हादसे में लड़की की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई बुरी तरह से घायल हो गया। युवक को नाहन मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात सैनवाला में एक 19 वर्षीय युवती वैशाली और उसका चचेरा भाई अमित शादी समारोह में खाना खाने के बाद घर लौट रहे थे। सैनवाला के समीप अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद घायल युवती और युवक को नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां वैशाली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि वैशाली का चचेरा भाई अस्पताल में दाखिल है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। लेकिन, सदमे में होने के कारण वह हादसे की सही जानकारी नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
सैनवाला निवासी अन्य युवक हिमांशु के मुताबिक टक्कर मारने वाला वाहन ट्रक था। ट्रक तेज रफ्तार के साथ चलाया जा रहा था। कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। युवती का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज में करवाया जा रहा है।