फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   boys died in yamuna river

यमुना नदी के पुजारीघाट में डूबा युवक, मौत

Wed, 06 Apr 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 06 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
boys died in yamuna river
नदी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

 पांवटा यमुना नदी में पुजारीघाट के समीप एक युवक नदी में डूब गया। पीठ पर लकड़ी लेकर युवक नदी के बीच से गुजर रहा था। अचानक पीठ से लकड़ी का बोझा फिसला। इसको पकड़ने के लिए युवक आगे बढ़ा। युवक को तैरना नहीं आता था। नतीजतन नदी में तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया।

विज्ञापन

पुल के समीप एक व्यक्ति ने बहते हुए देख लिया, जिसके बाद पुलिस व आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय गोताखोर टीम की सहायता से यमुना नदी क्षेत्र में डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन



मिली जानकारी अनुसार उत्तराखंड के मटक माजरी निवासी इस्लाम(32) पुत्र जमील लकड़ी लेने गया था। दोपहर बाद लकड़ी लेकर वापिस लौट रहा था। रास्ते में यमुना नदी को पार करना पड़ता है। युवक अपनी पीठ पर लकड़ी लाद कर नदी को पार करने के प्रयास कर रहा था। इस बीच इस्लाम ने अचानक संतुलन खो दिया जिससे पीठ पर लदी लकड़ी गिर कर आगे नदी में तैरने लगी। लकड़ी को बचाने के लिए वह लपका लेकिन उसे तैरना नहीं आता था जिससे युवक गहरी नदी स्थल की तरफ जाकर डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यमुना पुल के हिमाचल की तरफ वाली क्षेत्र में कौंधर(भीतर गहराई वाला स्थल) बेहद खतरनाक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवता युवक इस कौंधर की तरफ फंस गया है। पुजारी घाट के समीप कुछ लोग नहा रहे थे। देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर बने यमुना नदी पुल के समीप कुछ लोगों ने युवक को बहते हुए देख लिया। इसके बाद, उत्तराखंड कुल्हाल बैरियर नाका से एएसआई शैलेंद्र सिंह तथा हिमाचल पांवटा थाने से एएसआई रामपाल की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब आधा दर्जन स्थानीय गोताखोर रबड़ ट्यूब व रस्सों का सहायता से डूबे युवक की तलाश में जुट गए और बाद में शव निकाला गया। एक सप्ताह के भीतर यमुना नदी में डूबने का दूसरा मामला है। विगत, रविवार को यमुना नदी में उत्तर प्रदेश के गांव पढुआ थाना निघासन निवासी हुसैनी (22) पुत्र ललंसा की डूबने से मौत हो गई थी।

उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय गोताखोर टीम के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया है।
बाक्स-----
रुके नहीं रुक पा रहे परिजनों के आंसू
पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के ग्राम मटक माजरी निवासी युवक के डूबने से परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है। नदी में डूबे युवक इस्लाम के पिता जमील का कहना है कि उनके पास 4 बेटे व 1 बेटी है। मंझला बेटा इस्लाम दिहाड़ी मजदूरी व लकड़ी बेच कर परिवार का गुजर बसर करता था। गांव से हिमाचल के पांवटा बाजार में लकड़ी बेचता था। बुधवार को दर्द विदारक हादसा हुआ। इस्लाम अपने पीछे पत्नी व एक पुत्र समेत 3 छोटे छोटे बच्चे छोड़ गया है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार के परिजनों, मृतक युवक की पत्नी व छोटे बच्चों को बिलख कर बुरा हाल है।  
-----------------
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed