{"_id":"577a6f034f1c1b6c117f9e0d","slug":"boy-murder-in-barmapapdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्मा पापड़ी में युवक का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्मा पापड़ी में युवक का कत्ल
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करते डीआईजी सैलाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब थाना के अंतर्गत आने वाले वर्मा पापड़ी इलाके में एक युवक का बेरहमी से कत्ल हुआ है। हत्या को अंजाम देने के बाद युवक को पुलिया से नीचे फेंका गया। वारदात रविवार रात उस वक्त हुई, जबकि युवक दुकान बंद कर घर लौट रहा था। युवक के सिर पर गहरी चोट के निशान है जिससे प्रतीत हो रहा है कि सिर पर तेजधार वाली चीज से प्रहार हुआ होगा। घटना स्थल से काफी दूर युवक का बाइक भी बरामद हुआ। कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए ही युवक को पुल से नीचे फेंका गया होगा।
विज्ञापन
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी लेकिन मौका-ए-वारदात का मुआयना करने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक युवक की पहचान कोलावालाभूड निवासी सोहन लाल पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाअंब थाना को सुबह सूचना मिली थी कि वर्मा पापड़ी-कोलावालाभूड मार्ग पर सड़क दुर्घटना हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या की आशंका को देखते हुए एएसपी विनोद धीमान स्वयं मौके पर पहुंचे। जबकि एसपी सौम्या साम्बशिवन ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर जो साक्ष्य मिले हैं, उससे यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के सिर पर गहरी चोटों के निशान हैं। आशंका है कि उसके सिर पर तेज धार वाली चीज से प्रहार किया गया है। युवक को पुलिया से नीचे फेंका गया है, जहां खून के धब्बे पाए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात की है। बताया जा रहा है कि युवक सोहन लाल बर्मा पापड़ी में फास्टफूड की दुकान चलाता था। रात को दुकान बंद करने के बाद वह घर निकला था और रास्ते में उसकी किसी ने हत्या कर दी। युवक को मौत के घाट क्यों उतारा गया, कौन इस हत्याकांड के पीछे है इसका अभी तक पुलिस को सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि, पुलिस ने इलाके के कुछ लोगों से पूछताछ की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का चल सकेगा।
एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि हालांकि पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली थी लेकिन मौके का मुआयना करने के बाद यह हत्या का मामला लग रहा है। लिहाजा पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
----संजय भारद्वाज