{"_id":"577d49484f1c1b6e697fbcce","slug":"bjp-general-secretary-kiled-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, भाजपा जिला महामंत्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार खाई में गिरी, भाजपा जिला महामंत्री की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई। शिलाई-सतौन नेशनल हाईवे पर चिलोना के समीप बुधवार शाम करीब पौने नौ बजे आइटेंन कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को 108 से अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान जिला भाजपा के महामंत्री अनिल कपूर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जबकि घायलों में मदन सिंह निवासी बाग, पिंकू निवासी चौकी मृगवाला व चरण सिंह निवासी बड़वास शामिल हैं। जानकारी के अनुसार ये लोग सतौन से बड़वास जा रहे थे। गाड़ी के चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया जिससे गाड़ी 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी गिरने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को स्थानीय अस्पताल तक पहुंचाया।
विज्ञापन
उधर पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन