फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bbi demand for cbi investigation in netra babli death case

नेत्र-बबली की मौत मामले में मांगी सीआईडी जांच

Sun, 28 Aug 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 28 Aug 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन

पांवटा साहिब/ सतौन(सिरमौर)। सतौन निवासी मृतक नेत्र राणा के परिजनों ने सिरमौरी ताल मामले की सीआईडी से जांच की मांग रखी है। मृतक नेत्र के परिजनों का कहना है कि अब तक हुई कार्यवाही और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से वह संतुष्ट नहीं है। उन्होंने इस मामले में हत्या का भी शक जताया है।

विज्ञापन


मृतक नेत्र राणा के परिजनों जय सिंह राणा, गंगी देवी, भीम सिंह राणा, पलका देवी, भाई अनित राणा, प्रवीण राणा, सुरेंद्र सिंह व बहनों बबीता देवी व कमलेश कुमारी का कहना है कि वह अब तक की जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने इस मामले में हत्या का शक जताया है। नेत्र व बबली के मोबाइल कॉल डिटेल्स तथा डंप डाटा से पूरा खुलासा हो सकता है। यात्रा करने वाली दूसरी युवती की कॉल्स डिटेल्स चेक करने के साथ उससे पूछताछ की जाए। नेत्र के परिजनों का कहना है कि बबली की पाजेब, राखियां व टाफियां पुल से ऊपर की तरफ झाड़ियों में मिली। मौके से नेत्र का खाली पर्स ही मिला है। पर्स से एटीएम, आधार कार्ड व पैसे गायब हैं। बबली के पास सोने की ज्वेलरी व मोबाइल अब तक नहीं मिला।
विज्ञापन


उधर, शिलाई निवासी मृतक बबली के माता-पिता बीर सिंह, बारो देवी व चचेरे भाई रमेश देसाई भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट संतुष्ट नहीं है। परिजनों का कहना है कि दोनों की किसी षडयंत्र के तहत हत्या की गई है। हत्या के बाद खड्ड में फेंका गया है। घटना स्थल पर एक वाहन चालक ने कुछ लोगों को रात के समय डंडे के साथ भी देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 नेत्र की बहन बबीता देवी, भाई अनित राणा, चचेरे भाई सुरेंद्र राणा, प्रवीण व अवनीश का कहना है कि ग्रामीण खुद ही मौके से सामग्री खोज कर पुलिस को दे रहे हैं। खड्ड़ में युवक-युवती तो बह गए लेकिन, हेलमेट, बेग, रेन कोट, मोबाइल, चश्मा पास ही मिला। नेत्र का जूता तो बह गया व जुराबें वहीं पास ही पड़ी मिली है। यदि बहने से मौत हुई तो शरीर पर किसी तरह की मिट्टी क्यों नहीं? सतौन के कुछ लोगों ने पुलिया के पास करीब 5 बजे दोनों को देखा था। जबकि, उस दिन करीब 2 से 3 बजे के बीच क्षेत्र में बारिश हुई थी। वह पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं है। लिहाजा, जांच सीआईडी से करवाई जानी चाहिए।

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच जारी है। मामले की हर एंगल से जांच हो रही है। डीएनए व बिसरा जांच रिपोर्ट लैब से अभी आनी बाकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed