{"_id":"5887863d4f1c1b5c02cf5091","slug":"an-elephant-died-came-from-utrakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड से आए हाथी की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्तराखंड से आए हाथी की संदिग्ध मौत
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
elephant
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहराल में एक हाथी की संदिग्ध मौत हो गई है। संभवतया हिमाचल में हाथी की मृत्यु का यह पहला मामला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मंगलवार सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसपी सौम्या साम्बशिवन, वन विभाग व पशु औषधालय से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। बुधवार को मृत हाथी का पोस्टमार्टम पड़ोसी राज्य के विशेषज्ञ वेटनरी डॉक्टरों की टीम करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही हाथी की मौत के कारण का पता चल सकेगा। गौरतलब है कि इस इलाके में अक्सर उत्तराखंड क्षेत्र से हाथियों के झुंड पहुंचते हैं।
विज्ञापन
बहराल पंचायत प्रधान जीत कौर, इकबाल सिंह, नंबरदार नरलेब सिंह, अवतार सिंह, त्रिलोक सिंह व अमर सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे गांव के किसान परविंद्र सिंह के खेतों के पास हाथी मृत पड़ा देखा। इसकी सूचना पांवटा पुलिस और डीएफओ पांवटा कार्यालय में दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के आरओ माजरा रेंज ज्ञान चौधरी, बीओ रघुवीर खापड़ा, वन रक्षक अमरीक सिंह, हिमानी व चमनलाल पहुंचे। बहराल में गेहूं के खेतों में करीब 30 वर्षीय हाथी मृत मिला। वन विभाग की टीम ने पुलिस थाने में शिकायत दे दी है। गेहूं में कीटनाशक दवा स्प्रे की जाती है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कीटनाशक स्प्रे की वजह से हाथी की जान गई। बताया जा रहा है कि वाइल्ड लाइफ की टीम भी बहराल क्षेत्र का दौरा करेगी।
विज्ञापन
वन विभाग टीम का कहना है कि मृतक हाथी की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है। सूचना मिलने पर एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन व एसएचओ पांवटा अशोक चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे। खेत के मालिक व स्थानीय किसानों से पूछताछ की जा रही है।
एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पशु चिकित्सकों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-----------------