{"_id":"57d03d894f1c1b2556318e3f","slug":"accused-of-woman-murder-case-on-seven-days-police-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे महिला कत्ल के तीन आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे महिला कत्ल के तीन आरोपी
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम बांकपुर के जंगल में रखा का वासु के शव और उसे देखती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
नाहन (सिरमौर)। कालाअंब के त्रिलोकपुर में युवती के मर्डर मामले में तीनों आरोपियों को माननीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें सात दिन का पुलिस रिमांड मिला है। सनद रहे कि त्रिलोकपुर में युवती के कत्ल मामले की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझा दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने उत्तरप्रदेश निवासी राजू, बिहार के विश्वजीत व उत्तरप्रदेश के ही संजू कुमार को बीते मंगलवार को मीडिया के समक्ष पेश किया। तीनों आरोपियों ने पैसों की डिमांड व संबंधों को लेकर युवती का 25 किलो भार के एक पत्थर से कत्ल कर दिया था। युवती की पहचान होने के बाद ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचने में भी सफलता हासिल की।
विज्ञापन
उधर, एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि तीनों आरोपियों को बुधवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने तीनों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
-----------