{"_id":"5bf8329bbdec2241641d37e8","slug":"91542992539-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और स्कूटी में टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और स्कूटी में टक्कर, एक की मौत
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित कालाअंब में हरियाणा की सढौरा सड़क पर शुक्रवार रात एक कार और स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसा हिमाचल की सीमा पर स्थित हरियाणा क्षेत्र में हुआ है। मृतक सिरमौर जिले के जब्बल का बाग का रहने वाला 44 वर्षीय देवराज बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह पशुपालन विभाग में कार्यरत था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कालाअंब की सीमा से 500 मीटर की दूरी पर हरियाणा क्षेत्र में सढौरा सड़क पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नाहन तहसील के तहत जब्बल का बाग निवासी देवराज (44) अपने एक अन्य साथी राजकुमार के साथ स्कूटी पर सवार होकर सढौरा की ओर जा रहा था। कालाअंब से कुछ ही दूरी पर सामने से कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत कालाअंब के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन, नाहन मेडिकल कॉलेज में देवराज की मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए सढौरा (हरियाणा) के थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि मृतक देवराज हिमाचल प्रदेश के जब्बल का बाग का रहने वाला था। सड़क हादसे में घायल होने पर उसे नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है। जबकि घायल का उपचार चल रहा है।