फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सरकारी संपति पर भी रहती थी बैटरी चोर गिरोह की निगाहें

सरकारी संपति पर भी रहती थी बैटरी चोर गिरोह की निगाहें

Sat, 30 Jun 2018 10:46 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
सरकारी संपति पर भी रहती थी बैटरी चोर गिरोह की निगाहें
सुरेश तोमर
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र में सक्रिय बैटरी चोर गिरोह की नजर सरकारी संपत्ति पर भी रहती थी। गिरोह सदस्यों ने गुद्दी मानपुर से बिजली बोर्ड के दो छोटे ट्रांसफार्मर उड़ा लिए थे। सतौन पंचायत से गलियों में लगी सौर ऊर्जा की बैटरियां चोरी कर उत्तराखंड जाकर बेच दीं। पिछले कई माह से गिरिपार में चोर गिरोह सक्रिय था, जो वाहनों की बैटरियां, डीजल व पुर्जे चुरा कर ले जाता था।
इस गिरोह की जड़े धीरे-धीरे मजबूत होने लगी थी लेकिन कमरऊ में ठीकरी पहरा लगाकर ग्रामीणों ने आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। बताया जा रहा है कि इस गिरोह ने गिरिपार के गुद्दी मानपुर से बिजली बोर्ड के 2 ट्रांसफार्मर भी चोरी किए थे। इसका वजन डेढ़ से दो क्विंटल से अधिक होता है। गिरोह के आरोपियों ने सतौन पंचायत क्षेत्र से सौर ऊर्जा की बैटरियां तक चोरी कर बेच दीं।
विज्ञापन

गिरिपार क्षेत्र में हादसाग्रस्त एक ट्रक के गहरी खाई से कई क्विंटल लोहा व पुर्जों को रातोंरात सड़क तक पहुंचा कर बेच डाला। कई माह से गिरिपार में सक्रिय इस गिरोह का वारदात को अंजाम देने का कार्य रात्रि के पहर में ही चलता था। इससे पहले गिरोह के सदस्य सतौन से शिलाई व मस्तभोज तक दिन के वक्त नजर रखते थे। कोई सुनसान स्थल पर खड़ा वाहन मिलने पर रात में वारदात को अंजाम दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए बाकायदा दो आरोपियों के पास अपनी पिकअप गाड़ियां हैं जिसमें भरकर चोरी का सामान उत्तराखंड तक रातोंरात ही ठिकाने लगा दिया जाता था। बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता पांवटा डीएस ठाकुर व सहायक अभियंता सतौन मुकेश चौधरी ने कहा कि जनवरी माह में गुद्दी मानपुर से ट्रांसफार्मर चोरी हुए थे।

उधर, राजबन पुलिस चौकी प्रभारी विद्यादत्त नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों रोबिन, अतर व कमलेश ने कई चोरियों की वारदातों को कबूला है। गुद्दी मानपुर में बिजली बोर्ड के भारी भरकम दो ट्रांसफार्मर चोरी करने की बात भी कबूल कर ली है। अभी कई और चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed