फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाम काटा तो शिक्षक पर धारदार हथियार से हमला

नाम काटा तो शिक्षक पर धारदार हथियार से हमला

Tue, 05 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
नाम काटा तो शिक्षक पर धारदार हथियार से हमला
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
शमशेरपुर आईटीआई में एक छात्र ने धारदार हथियार से अपने शिक्षक पर हमला कर दिया। इस हमले में शिक्षक बुरी तरह घायल हो गया है। घायल को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन देहरादून अस्पताल ले गए। उधर, पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद पांवटा इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार फिटर ट्रेड के छात्र गुरप्रीत ने इंस्ट्रक्टर नंद किशोर पर सोमवार को अचानक धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में शिक्षक बुरी तरह से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र की उपस्थितियां कम होने के कारण उसका नाम काट दिया था। इसके बाद छात्र शिक्षक से काफी नाराज चल रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को छात्र ने मौका देख कर कैंटीन में चाय पी रहे इंस्ट्रक्टर नंद किशोर पर हमला बोल दिया। इसके बाद बुरी तरह से जख्मी इंस्ट्रक्टर अपनी जान बचाने के लिए लहूलुहान अवस्था में आईटीआई कैंपस की ओर भागे। इस दौरान कैंपस में भागते देख दूसरे छात्रों व स्टाफ में भी हड़कंप मच गया। घायल के पेट व गर्दन में तेजधार हथियार हमला किया गया है। घायल को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया लेकिन, परिजन घायल को देहरादून अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांवटा आईटीआई में इंस्ट्रक्टर नंद किशोर हमले में गंभीर रुप से घायल हो गया है। आरोपी छात्र गुरप्रीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 506, 324, 353 व 332 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हमले के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed