फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार

Mon, 21 May 2018 08:08 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार
जंगल नहीं, ट्रक में दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
बनकला पंचायत के शंभुवाला में हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को पंजाब के खन्ना से गिरफ्तार किया है। जबकि, दूसरे को नाहन इलाके व तीसरे आरोपी को पांवटा साहिब के अंबोया से दबोचा। तीसरा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार शंभुवाला में 18 मई को पांवटा साहिब से परीक्षा देकर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ मुख्य आरोपी सुनील ने दुराचार किया। इस मामले में आरोपी के साथ दो अन्य युवक भी संलिप्त पाए गए हैं। नाबालिग के साथ दुराचार के मुख्य आरोपी सुनील को पुलिस ने नाहन इलाके से दबोचा। जबकि, दूसरा आरोपी दीपक ट्रक चालक बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे पंजाब के खन्ना से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मामले के तीसरे नाबालिग आरोपी को पुलिस ने पांवटा क्षेत्र के अंबोया से हिरासत में लिया है। पीड़िता ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दिए बयान में बताया कि उसके साथ जंगल में नहीं बल्कि एक ट्रक में दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने नाबालिग को बीते दिन हिरासत में लिया था, जिसे सोमवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। बीती रात ही सिरमौर पुलिस ने पंजाब के खन्ना से ट्रक चालक दीपक को गिरफ्तार किया। जबकि, मुख्य आरोपी सुनील को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नाबालिग छात्रा पांवटा से परीक्षा देकर लौट रही थी। इस दौरान पांवटा में ही मुख्य आरोपी से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद आरोपी ने शंभुवाला में दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़िता ने बयान में बताया कि एक ट्रक में उसके साथ सुनील ने दुराचार किया। इस दौरान दूसरे आरोपी भी साथ थे। हालांकि, अभी तक सामूहिक दुष्कर्म जैसी बात सामने नहीं आई है। पुलिस इसको लेकर भी पड़ताल कर रही है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है।
----------हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed